National News
महाराष्ट्र राजभवन में कोरोना ने मारी एंट्री...राज्यपाल ने खुद को किया आइसोलेट 12-Jul-2020

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन में एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद खुद को क्वारंटीन कर लिया है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों के हवाले से रविवार को मिली। कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई।

हालांकि, जल्द ही उनका बृहन्मुंबई नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक और टेस्ट किए जाने की संभावना है। हालांकि अभी तक संक्रमण के स्रोत की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, वहीं नागरिक स्वास्थ्य दल दक्षिण मुंबई में राजभवन परिसर में विभिन्न एहतियातन उपाय करने में लगे हुए हैं।आपको बता दें कि महाराष्ट्र में शनिवार को 8139 नए कोरोना पॉजिटिव पेशेंट सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना से 223 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 246600 पॉजिटिव मरीज मिले है। अभी एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 99202 है। अबतक 136985 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। वहीं पिछले 24 घंटो में 4360 लोग ठीक होकर घर गए। राज्य में अबतक 10116 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है।

वहीं, मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,308 मामले सामने आए जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 91,457 हो गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। बीएमसी के अनुसार शहर में 39 और मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हो गई जिसके बाद महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,241 हो गई।



RELATED NEWS
Leave a Comment.