Top Story
राजेश मूणत ने दिया जनता कांग्रेस को समर्थन क्यों ? 22-Jul-2020
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने फेसबुक पर पोस्ट के माध्यम से जनता कांग्रेस जोगी द्वारा छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सरकार द्वारा गोबर खरीदी का विरोध किए जाने का समर्थन किया है | फेसबुक में की गई अपनी टिप्पणी में उन्होंने स्पष्ट तौर पर लिखा है, *लेलो लेलो गोबर ले लो - भूपेश सरकार होश में आओ, होश में आओ, होश में आओ के नारों के साथ राजेश मूणत ने लिखा है कि शिक्षित युवाओं को नजरअंदाज कर और सभी भर्ती रद्द कर इन के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है, *मैं जनता कांग्रेस के इस विरोध का पूर्ण समर्थन करता हूं* जिंदगी में गोबर मचा दिस सरकार ह | यहां सवाल यह उठता है कि राष्ट्रीय स्तर की भारतीय जनता पार्टी को जनता कांग्रेस जोगी के आंदोलन को समर्थन देने की आवश्यकता क्यों पड़ी ? - क्यों नहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस तरह का आंदोलन खुद किया ? - कहीं ऐसा तो नहीं कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी मरवाही उपचुनाव में जनता कांग्रेस जोगी को समर्थन देने जा रही है | क्या भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश मूणत के इस समर्थन का समर्थन करेंगे ? -


RELATED NEWS
Leave a Comment.