Rajdhani
गोधन न्याय योजना को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दृढ़ इच्छाशक्ति से लागू किया : कांग्रेस 05-Aug-2020

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से राज्य सरकार की अभिनव गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी का पहला भुगतान हितग्राहियों के खाते में अंतरित करने का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि, गोबर खरीदी से मिलने वाली राशि गरीब समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचेगी। गोधन न्याय योजना से हितग्राहियों को किसान सम्मान योजना से अधिक राशि मिलेगी। कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश में मजदूर, किसानों, पशुपालकों और गरीबों की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। भूपेश बघेल की सरकार गोबर खरीद कर पशुपालकों और जैविक खेती को बढ़ावा देने वाली देश की ही नहीं संसार की पहली सरकार है। त्रिवेदी ने कहा है कि, 15 साल भाजपा की रमन सरकार में गौशालाओं के संचालन के नाम पर करोड़ों रुपए अनुदान गाय के पेट में नहीं, पशुपालकों को नहीं, भाजपा नेताओं के पेट में जाता था। इसी स्थिति को बदलने का बीड़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के माध्यम से उठाया है। यही भाजपा नेताओं को नागवार गुजरा और उन्होंने गोधन न्याय योजना का न केवल उपहास उड़ाया, बल्कि विरोध भी किया।



RELATED NEWS
Leave a Comment.