National News
रांची एयरपोर्ट पर टली विमान दुर्घटना, 176 यात्री बाल-बाल बचे...फ्लाइट से टकराया पक्षी 08-Aug-2020
नई दिल्ली। केरल के कोझीकोड में कल शाम एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 18 लोगों ने जान गंवा दी। विमान दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फ्लाइट के दो टुकड़े हो गए। इसके बाद एक और ऐसी ही खबर झारखंड के रांची एयरपोर्ट से आ रही है। जहां एक बड़ा विमान दुर्घटना टल गया। हुआ ये कि रांची से मुंबई जा रही विमान से एक पक्षी टकरा गया। मुम्बई के लिए उड़ान भर रही एयर एशिया की फ्लाइट बर्ड हिटिंग का शिकार हो गई। जिससे रांची एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को वापस एयरपोर्ट पर लाया। विमान में कुल 176 यात्री सवार थे। घटना के बाद विमान में आई तकनीकी खराबी को दूर करने की कोशिश की जा रही है। एयरपोर्ट ऑथरिटी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं। रांची एयरपोर्ट पर वर्ड हिटिंग की घटना पहले भी हो चुकी है। एयरपोर्ट ऑथरिटी बर्ड हिटिंग को रोकने के लिए हर दस सेकेंड पर फायर करने की व्यवस्था की है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.