National News
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान...101 रक्षा उपकरणों पर लगा आयात प्रतिबंध 09-Aug-2020

नई दिल्ली। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महत्वपूर्ण ऐलान करते हुए आत्मनिर्भर की पहल को आगे बढ़ाने और रक्षा उत्पादन के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी जानकारी राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी।

rajnath singh

उन्होंने कहा कि, रक्षा मंत्रालय अब आत्मनिर्भर भारत पहल के लिए एक बड़ा पुश देने को तैयार है। रक्षा उत्पादन के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए रक्षा मंत्रालय 101 से ज़्यादा वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध(एम्बार्गो) पेश करेगा। उन्होंने एक और ट्वीट में जानकारी दी कि, रक्षा मंत्रालय ने 101 वस्तुओं की एक सूची तैयार की है जिनके आयात पर प्रतिबंध(एम्बार्गो) होगा। यह रक्षा में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

आयात पर प्रतिबंध लगे उपकरणों की सूची



RELATED NEWS
Leave a Comment.