Rajdhani
रमन और बृजमोहन की गुटबाजी के कारण प्रताड़ित हैं भाजपा कार्यकर्ता : विकास तिवारी 09-Aug-2020

रायपुर। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के अंदर गुटबाजी और पदों पर धनबल वालों की नियुक्ति का आरोप लगाया है। तिवारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा में लगातार विधानसभा 2014 के पूर्व से ही गुटबाजी की जंग छिड़ी हुई है। इस कारण डॉ. रमन सिंह और धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया और वह मात्र चौदह सीटों पर सिमट गई। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया। विकास ने कहा कि लगातार डॉ. रमन के चेहरे पर हो रही हार से भारतीय जनता पार्टी का एक बहुत बड़ा धड़ा नाराज, परेशान है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इतनी बड़ी हार के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी और अपने समर्थित विधायक धरमलाल कौशिक को नेता प्रतिपक्ष बनाने में सफल हो गए। विकास तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई लगभग खात्मे की कगार पर है। धन-पिशाचों, कमीशनखोरों के द्वारा पार्टी के शीर्ष पदों को उसी प्रकार खरीदा जा रहा है जिस प्रकार भेड़ बकरी की मंडी में व्यापारी से ग्राहक मोटी रकम देकर जानवर खरीदता है। 

 
 


RELATED NEWS
Leave a Comment.