Top Story
मुंबई, महाराष्ट्र और मराठी की बात करने वाले बताएं कि क्या अन्य प्रदेशों में रहने वाले लोग नाम, शोहरत और रुपया नही कमाते ? 17-Sep-2020

तीखे सवाल देश की जनता द्वारा - महाराष्ट्र, मुंबई और फ़िल्मी दुनिया के ठेकेदारों से 

मुंबई के ठेकेदार और मुंबई को अपनी जायदाद समझने वाले फ़िल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग , यहां के ऐसे राजनीतिक दल और शिवसेना जो यह कहते हैं कि जो भी हिंदुस्तान का आदमी यहां आता है यहां से नाम, शोहरत और पैसा कमाता है - जिसमें खाता है उसी थाली में छेद करता है |

*मुंबई महाराष्ट्र और मराठी मानुष की बात करने वाले बताएं कि पूरे हिंदुस्तान में बाकी लोग जो अन्य शहरों और प्रदेशों में रहते हैं वह  

क्या भूखे मरते हैं ?

क्या उनके पास नाम, शोहरत और पैसा नहीं है ?

क्या अन्य प्रदेशों में रहने वाले लोग प्रधानमंत्री नहीं बनते हैं ?

क्या अन्य प्रदेशों में रहने वाले लोग मुख्यमंत्री नहीं बनते है ?

 क्या वे उद्योगपति नहीं बनते हैं ?

क्या वे कलाकार नहीं बनते ?

क्या खेलों में उनकी शोहरत नहीं है ?

क्या कला क्षेत्र में उनकी शोहरत नहीं है ?

क्या मुंबई और महाराष्ट्र के बाहर रहने वाले लोग भूखे मरते हैं ?

क्या सिर्फ मुंबई के लोग ही हर क्षेत्र में आगे रहते हैं ?

क्या मुंबई भारत से अलग है ?

कौन देगा इन सब सवालों का जवाब ?



RELATED NEWS
Leave a Comment.