Rajdhani
श्रम मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के समक्ष बीओसी के नवनियुक्त सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण 21-Sep-2020

श्रम  मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया  के समक्ष आज यहाँ उनके शासकीय निवास कार्यालय में  भवन एवं  अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में नवनियुक्त  सदस्य   सतीश अग्रवाल और  महेश शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। मंत्री डॉक्टर डहरिया ने इन सदस्यों को नए जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में विधायक  सत्यनारायण  शर्मा, संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय,  गिरीश दुबे, जिला पंचायत सदस्य   रमेश घृतलहरे,  अरुण ताम्रकार, शैलू भाटिया, श्री पंकज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।



RELATED NEWS
Leave a Comment.