Rajdhani
रायपुर: होटल में चल रहा था अंदर बाहर का खेल...पुलिस की छापामार कार्रवाई में 10 जुआरी गिरफ्तार 22-Sep-2020
रायपुर। राजधानी की गंज पुलिस ने होटल में जुआ खेलते 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 लाख 40 हजार 500 रुपये जब्त किये है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्र स्थित होटल में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर थाना गंज एवं साइबर सेल की एक संयुक्त टीम ने होटल में दबिश दे कर 10 लोगो को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से नगदी 1,40,540 रुपये, 12 नग मोबाइल फोन, ताश पत्ती एवं मोबाइल में आईपीएल का सट्टा पट्टी जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। गिरफ्तार आरोपी -01 दिनेश मोटवानी पिता ज्ञानचंद मोटवानी उम्र 42 साल निवासी केलकर पारा गंज रायपुर। 02 धनंजय सिंह पिता विष्णु देव सिंह उम्र 43 साल निवासी सामुदायिक भवन के पास डी डी नगर रायपुर। 03 मनोहर लाल मदानी पिता स्व वीरूमल उम्र 50 साकिन पुराण सदानी दरबार सिविल लाइन रायपुर। 04 महेश दब्बानी पिता रामचंद उम्र 35 साकिन जग्गनाथ मंदिर पास खम्हारडीह रायपुर।05 होरी लाल मदानी पिता अंगद राम उम्र 53 साल निवासी गली नम्बर 06 तेलीबांधा रायपुर। 06 बृजेश कुमार पिता नरेंद्र बोहली उम्र 42 साल निवासी मारुति रेसीडेंसी राजेन्द्र नगर रायपुर। 07 नानक गेही पिता जगदीश उम्र 33 निवासी साई मंदिर के सामने राजेन्द्र नगर रायपुर। 08 तरन जीत सिंह पिता कुलदीप सिंह उम्र 33 साल निवासी साईं नगर जेल रोड गंज रायपुर। 09 सतीश पाहुजा पिता स्व सुरेश पाहुजा उम्र 32 साल निवासी आनंद विहार तेलीबांधा रायपुर। 10 बृजेश शर्मा पिता स्व आर सी शर्मा उम्र 54 साकिन गांधी चौक गुढिय़ारी रायपुर।


RELATED NEWS
Leave a Comment.