State News
नाली बनाने के विवाद में 2 महिलाओं की हत्या...आरोपी युवक गिरफ्तार 27-Sep-2020
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। एक युवक पर तीन महिलाओं पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। इनमें से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के तडोला गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शवों को बरामद कर पंचनामा के बाद अब पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। आरोपी से पूछाताछ जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुातबिक आरोपी मनीष यादव का रविवार की सुबह कुछ महिलाओं के साथ नाली बनाने को लेकर विवाद हो गया। आपसी बहस के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में जांच शुरू कर दी है। दोनों ही पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है और उनके बयान भी दर्ज करवाए जा रहे हैं।


RELATED NEWS
Leave a Comment.