Crime News
दुर्ग : पुलिस कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर फरार अरोपी एक साल बाद ग्रिफ्तार 27-Sep-2020
दुर्ग। पुलिस कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर फरार अरोपी को घटना के 1 साल बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। मोहन नगर थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि 28 अगस्त 2019 को डायल 112 के पुलिस कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर फरार हुआ आरोपी मनोज चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मोहन नगर थाना में वि​भिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध है। पूर्व में मनोज के साथी नकुल चंद्राकर एवं उमेश को पकड़ लिया गया था, लेकिन मनोज पिछले 1 साल से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी मनोज चंद्राकर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पकड़ने के बाद जुडिशल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मनोज आदतन अपराधी है एवं उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.