Top Story
अमर शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती पर राजधानी में कार्यक्रम 28-Sep-2020

रायपुर -आज अमर शहीद भगत सिंह की जयन्ती पर राजधानी शहर के प्रथम नागरिक महापौर  एजाज ढेबर ने राजधानी शहर के शंकर नगर चौक के किनारे स्थित अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के सामने पहुंचकर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के एक संक्षिप्त और गरिमापूर्ण आयोजन में भारत माता के वीर सपूत को उनकी जयन्ती पर समस्त राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की. नगर निगम के आयोजन में पहुँचकर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  मोहन मरकाम, नगर निगम जल विभाग अध्यक्ष  सतनाम सिंह पनाग, सुखबीर सिंघोत्रा, अमरजीत छाबड़ा, अवनीत सिंह सहित सिख समाज के व सामाजिक कार्यकर्त्तागणो ने अमर शहीद भगत सिंह को आज उनकी जयन्ती पर ससम्मान नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.-



RELATED NEWS
Leave a Comment.