Rajdhani
अनलाॅक हुई राजधानी… उधर सड़कों और बाजार में… उमड़ पड़ी भीड़… पहले ही दिन उड़ी धज्जियां 29-Sep-2020
रायपुर। राजधानी में आज से लाॅक डाउन समाप्त हो चुका है। इसका असर सुबह से नजर आने लगा। सड़कों पर जहां वाहनों की रफ्तार नजर आई, तो बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन के लोग लोगों से अपील करते रहे, पर उनकी आवाज किसी के कान तक भी नहीं पहुंच पाई। और यह होना भी था, क्योंकि सप्ताहभर तक लोगों को आज के दिन का इंतजार था। वहीं यदि लाॅक डाउन को बरकरार रखा जाता, तो इस तरह की अव्यवस्था नहीं नजर आती, बल्कि लोग अपने घरों में बचत के सामानों के साथ ही गुजारा करते रहते। grand news Home Breaking News BREAKING : इधर अनलाॅक हुई राजधानी… उधर सड़कों और बाजार में… उमड़ पड़ी भीड़… पहले ही दिन उड़ी धज्जियां Abhishek Dubey by ABHISHEK DUBEY September 29, 2020 BREAKING : इधर अनलाॅक हुई राजधानी… उधर सड़कों और बाजार में… उमड़ पड़ी भीड़… पहले ही दिन उड़ी धज्जियां रायपुर। राजधानी में आज से लाॅक डाउन समाप्त हो चुका है। इसका असर सुबह से नजर आने लगा। सड़कों पर जहां वाहनों की रफ्तार नजर आई, तो बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन के लोग लोगों से अपील करते रहे, पर उनकी आवाज किसी के कान तक भी नहीं पहुंच पाई। और यह होना भी था, क्योंकि सप्ताहभर तक लोगों को आज के दिन का इंतजार था। वहीं यदि लाॅक डाउन को बरकरार रखा जाता, तो इस तरह की अव्यवस्था नहीं नजर आती, बल्कि लोग अपने घरों में बचत के सामानों के साथ ही गुजारा करते रहते। शहर की बड़ी सब्जी मंडियों में शामित डूमतराई और शास्त्री बाजार में सुबह होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शास्त्री बाजार की व्यवस्था संभालने खुद कलेक्टर और एसपी को सड़क पर उतरना पड़ा। इसके बाद भी हालात भयानक थे। ऐसी ही स्थिति डूमतराई में भी है। यहां सुबह से ही जोन 10 के कमिश्नर अरुण साहू पहुंचे हुए थे। वह बार-बार लोगों से दूरी बनाने और मास्क पहने रहने की अपील करते रहे। सुबह 8 से रात 8 तक सब खुला है प्रशासन की ओर से जारी की गई गाइडलाइन में सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं। रायपुर में दुकानें सिर्फ रात 8 बजे तक ही खुल सकेंगी। हालांकि होटल और रेस्टोरेंट को रात 10 बजे तक होम डिलीवरी के लिए छूट दी गई है। इस दौरान मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर समेत नियमों का पालन अनिवार्य रहेगा। वहीं पहले बारी-बारी से दुकानें खुलती थीं, लेकिन अब सभी एक साथ खोली जाएंगी।


RELATED NEWS
Leave a Comment.