State News
BREAKING : राजिम पुलिस की बड़ी कार्यवाही....2 क्विंटल 70 किलो गांजा समेत....2 अन्तर्राजीय तस्कर गिरफ्तार 29-Sep-2020
गरियाबंद | राजिम पुलिस की बड़ी कार्यवाही 2 अन्तर्राजीय तस्कर 2 क्विंटल 70 किलो गांजा समेत पुलिस की गिरप्त में लॉकडाउन के दौरान बनाये चेक पोस्ट पर पकड़ाये,पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के नेतृत्व एक बार फिर अन्तर्राजीय गाँजा तस्करों का हुआ भंडाफोड़,राजिम पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। राजिम पुल के पास बने चेकप्वाइंट पर पुलिस ने गांजा से भरे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है।मिली जानकारी के अनुसार वाहन में 2 क्विंटल 70 किलोमादक पदार्थ जप्त किया गया जिसकी क़ीमत लगभग तीस लाख रुपए बतलाया जा रहा है, पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने बताया कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर रायपुर की ओर जा रहे थे इसे बीच रास्ते में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.