Crime News
CRIME : राजधानी का मैकेनिकल इंजीनियर… निकला डकैती का मास्टरमाइंड… कर्ज चुकाने बनाई थी योजना 25-Oct-2020
महासमुंद। कर्ज से परेशान युवा मैकेनिकल इंजीनियर ने महासमुंद के कारोबारी के घर पर डकैती की योजना बनाई थी। इस मामले में महासमुंद पुलिस ने मैकेनिकल इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। यह युवक 22 अक्टूबर को पिथौरा थाना इलाके में हुई डकैती की कोशिश का मास्टर माइंड है। इसी ने पूरी योजना बनाई और बाद में रायपुर में जाकर छुप गया। घटना में नाकाम रहे युवकों के गैंग को पुलिस ने पकड़ लिया है। फिलहाल 1 आरोपी ओडिशा में फरार है। रविवार को पुलिस ने इस मामले में रायपुर से इंजीनियर विकास प्रधान समेत 3 युवकों को पकड़ा है। पहले इस केस में 3 गिरफ्तारियां और हो चुकी हैं। नंदू मोहंती ने अपने घर में हुए डकैती के प्रयास की जानकारी पुलिस को दी थी। इस केस में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन युवकों को पकड़ा। इनसे पता चला कि इनका मुखिया रायपुर में रहने वाला विकास है। विकास महासमुंद में रह चुका है। पता चला कि पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर विकास कर्ज से परेशान था, इसलिए उसने डकैती का प्लान बनाया। 10 लाख के कर्ज को चुकाने उसने डाका डालने की सोची। उसने आरोपी उमेश उर्फ मुन्ना, आदर्श मिश्रा, चैतलाल उर्फ कान्हू, नंदू मोहंती को अपने साथ इस प्लान में शामिल किया।


RELATED NEWS
Leave a Comment.