National News
दो बहनों के साथ 15 लोगों ने 6 दिनों तक किया गैंगरेप, आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया 25-Oct-2020
पाकिस्तान: देश-दुनिया में चाहे जितना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगा लिया जाए लेकिन बच्चियों और महिलाओं के साथ रेप जैसी घटनाओं पर काबू अभी तक नहीं पाया गया है। हर साल लाखों लड़कियां रेप का शिकार होती हैं। हाल ही में, पाकिस्तान में दो बहनों के साथ 6 दिन तक गैंगरेप किया गया। वह भी दो-तीन लोगों ने नहीं बल्कि 15 लोगों ने 6 दिन तक दोनों बहनों के साथ दरिंदगी की। इस वजह से पाकिस्तान में लोगों के बीच गुस्सा का माहौल बना हुआ है। दोनों बहनों को इंसाफ दिलाने के लिए पाकिस्तानी जनता सड़कों पर उतर आई है। हालांकि, सवाल ये उठता है कि क्या सड़कों पर उतरने से क्या ये हैवानियत खत्म हो जाएगी?बहरहाल, पाकिस्तान में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी दो बेटियों संग 6 दिनों तक रेप की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। दोनों पीड़िता की उम्र 15 साल और 17 साल की है। कुछ समय पहले उन्हें 11 लोगों ने पहले किडनैप कर लिया और फिर लड़कियों के साथ 15 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। दोनों लड़कियों को अलग अलग जगह पर रखा जाता था और हैवानियत की जाती थी। ये मामला पाकिस्तान के फैसलाबाद का है। पीड़िता की मां ने 15 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। मां के मुताबिक, उन्हें किडनैप करके आरोपी पीड़िता को अलग अलग रखकर रेप की वारदात को अंजाम देते थे। दोनों लड़कियों को नशे में भी रखा जाता था। यही नहीं, पीड़ितों की आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो भी बना लिया गया है। दरिंदगी को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने एक पीड़िता को फैसलाबाद के जंग बाजार में छोड़ दिया था, जबकि दूसरी पीड़िता को गुजरानवाला में छोड़ दिया था। मां का कहना है कि वह गरीब हैं इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस वजह से वह घर छोड़कर भी चले गए थे लेकिन फिर भी आरोपियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा।


RELATED NEWS
Leave a Comment.