State News
बस और ट्रैलर में भिंड़त, आधा दर्जन से ज्यादा घायल - कोंटा थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना 09-May-2019
बस और ट्रैलर में भिंड़त, आधा दर्जन से ज्यादा घायल जगदलपुर। कोंटा थाना क्षेत्र के इंजरम में आज दोपहर को गुप्ता बस व टेलर वाहन में भिंडत हो गई। इस घटना में बस में सवार यात्री व ट्रेलर चालक घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही कोंटा पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गुप्ता बस चालक जो करीब 20 से अधिक यात्रिओ को लेकर जगदलपुर से कोंटा की ओर आ रही थी कि तभी कोंटा से पहले इंजरम के पास सांमने से ट्रेलर में ठोकर मार दी। इस घटना में 4 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है, वही घायलो को उपचार के लिए कोंटा अस्पताल ले जाया गया है। घटना को देखने के बाद आसपास के लोगो ने घायलों को उठाकर अस्पताल ले गए। आसपास के लोगो ने बताया कि ट्रेलर की रफ्तार अधिक थी। रोड में एक्सीडेंट की खबर का पता चलते ही लोगो का हुजूम लग गया था। फिलहाल घायलों के बारे में पतासाजी करने में जुट गई है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.