National News
BIG NEWS : कृषि उपज मंडी में 10 राउंड फायरिंग… मची अफरा-तफरी… एक को लगी गोली 30-Nov-2020
मुरैना। मुरैना में बाजरा की फसल चलाने को लेकर अनाज मंडी प्रांगण में किसानों के पक्ष में गोलीबारी कर दी जिसमें एक युवक घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, पिडावली सोसाइटी में हुए गोलीकांड के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों ने गोली बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में चलाई। फायरिंग को देख गल्ला मंडी में मौजूद किसानों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकरी के अनुसार पिडावली अनाज मंडी प्रांगण में बाजरा की फसल तुलाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें बिना नंबर के बाजरा की फसल तुलाई करने को लेकर एक पक्ष ने पहले विरोध किया और कुछ देर बाद वहां पर गोलीबारी कर दी। 10 से 12 राउंड फायर किये फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फरियादियों की माने तो आरोपी पक्ष बिना नंबर के जबरदस्ती बाजरा की फसल बेचना चाहता था, जिसका विरोध करने पर पहले उन्होंने झगड़ा किया और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गया।पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.