National News
सरकार और किसानों में चौथे दौर की वार्ता जारी, प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण 03-Dec-2020
नई दिल्ली। कृषि कानूनों (Farmers Law 2020) के खिलाफ दिल्ली में किसानों का प्रदर्शन (Farmers Protest) जारी है। गुरुवार को प्रदर्शन का आठवां दिन है। किसानों को आज केंद्र सरकार के साथ होने वाली बैठक से काफी उम्मीदें हैं। आज दोपहर 12 बजे विज्ञान भवन में किसान और सरकार के बीच चौथे दौर की बैठक होगी। जिसमें 32 किसान संगठन और तीन संयुक्त मोर्चा के किसान नेता शामिल होंगे। सभी किसान संगठन तीनों कृषि कानून को रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं सरकार बीच का रास्त निकालने की कोशिश कर रही है। किसानों से चल रही वार्ता के बीच पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे। जहां किसान आंदोलन को लेकर आधे घंटे से ज्यादा उनकी बैठक हुई। जिसके बाद सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रदर्शन का इकॉनोमी-राष्ट्रीय सुरक्षा पर असर हो रहा है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.