National News
दर्दनाक हादसा : दुलहा समेत माँ और 6 लोगों की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो कर नाले में पलटी 03-Dec-2020
खंडवा। जिले में बेहद दर्दनाक और अपशगुन की घटना सामने आई है। हदसे में दुलहा उसकी माँ और 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 लोग घायल है। जिनमें 7 गमभीर हालत में है। सभी चोटिल को अस्पताल पहुँचाया गया है। खालवा के गारबेड़ी से कुंअर सिंह की बरात ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रही थी। वाहन में महिलाओं, बच्चों समेत करीब 35 लोग सवार थे। रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र के महलू गांव के पास पुलिया से गुजरते समय वाहन का संतुलन अचानक बिगड़ गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। वाहन में बैठे लोग 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में दूल्हे कुंअर सिंह पिता लल्लूराम की भी मौत हो गई। इसके अलावा मरने वालों में भागवती बाई पति सालगराम, सरजूबाई पति गोविंद, बुधियाबाई पति भागीरथ, तुलसाबाई पति हीरा और गोपीबाई पति मंशाराम शामिल हैं।


RELATED NEWS
Leave a Comment.