State News
दिव्यांग महिला से दुष्कर्म : शादी के नाम पर 29 वर्षीय युवक ने किया दैहिक शोषण, अब गिरफ्तार 04-Dec-2020
रायपुर। प्रदेश की राजधानी में दिव्यांग महिला को शादी का प्रलोभन देकर उससे एक साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी सतेंद्र गिरी को तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की शिकायत तेलीबांधा पुलिस में गुरुवार को की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तेलीबांधा थाना में 40 वर्षीय दिव्यांग महिला ने 29 वर्षीय सतेंद्र गिरी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला ने आरोपी सतेंद्र के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया था कि एक साल से एक घर किराया लेकर महिला के साथ रहकर उसका दैहिक शोषण करता रहा था, बाद में महिला द्वारा शादी का दबाव बनाने पर सतेंद्र ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद जब महिला ने सतेंद्र की बारे में पता किया तो वह पहले से शादीशुदा निकला। पीड़ित दिव्यांग महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सतेंद्र गिरी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.