Entertainment News
BIG BREAKING : विराट कोहली के घर गुंजी किलकारी...अनुष्का ने दिया बेटी को जन्म 11-Jan-2021
नई दिल्ली। टीम ​इंडिया के ​कप्तान विराट कोहली के लिए आज खुशी का दिन है। विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। जी हां आज विराट कोहली के घर किलकारी गुंजी है। विरूष्का के फैंस को जिस ​पल का बेसब्ररी से इंतजार था। आखिर वो पल आ ही गया। अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में आज दोपहर को हुआ। विराट ने इस बात की पुष्टि अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।” विराट ने आगे लिखा, ”यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।”


RELATED NEWS
Leave a Comment.