State News
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया भिलाई सेक्टर-1 में उद्यान का लोकार्पण और प्रदर्शनी का शुभारंभ 13-Jan-2021

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज शाम भिलाई के सेक्टर-1 में पावर हॉउस रेलवे स्टेशन के सामने नवनिर्मित उद्यान का लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। भिलाई के सेक्टर-1 स्थित उद्यान में ‘‘पांच बछर भिलाई के लोगन के भलाई के‘‘, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से मुलाकात की। इस अवसर पर गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर, खाद्यमंत्री  अमरजीत सिंह भगत, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  शिव डहरिया, विधायक  अरुण वोरा, भिलाई महापौर और विधायक  देवेंद्र यादव, दुर्ग महापौर  धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक  भजन सिंह निरंकारी, पूर्व महापौर सुश्री नीता लोधी सहित नगर निगम के पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



RELATED NEWS
Leave a Comment.