State News
BREAKING : सुकमा में फिर जवान ने… खुद को मारी गोली… गश्त के दौरान वारदात 15-Jan-2021
सुकमा। कोबरा बटालियन 206 के जवान ने खुद को गोली मार ली है। खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक जवानों की एक टुकड़ी रात्रि गश्त पर सुकमा के कोयलमेटा पहाड़ी पर गई थी। इस टुकड़ी में हवलदार हरजीत सिंह भी शामिल था। मूलतः पंजाब का रहनेवाला यह जवान कोबरा बटालियन का था। बताया जा रहा है कि बीती रात सूचना पर एम्बुश हटाने के लिए एक टुकड़ी को रवाना किया गया था। रात में गश्त के दौरान अचानक हवलदार हरजीत सिंह ने अपने सर्विस रायफल एके-47 को गले पर लगााया और गोली दाग दी। इस वारदात में जवान की मौके पर मौत हो गई।


RELATED NEWS
Leave a Comment.