Entertainment News
BIG BREAKING : मशहूर शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 17-Jan-2021
मुंबई : दुनियाभर में मशहूर शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान का आज निधन हो गया। उन्होंने 89 साल की उम्र में बांद्रा स्थित अपनी ही घर में अंतिम सांस ली। शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। तकरीबन 15 साल पहले वो ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए थे और उन्हें लकवा मार गया था। जिसके बाद से वे चलने फिरने‌ की हालत में नहीं थे और घर में ही उनका इलाज चल रहा था। उनके बेटे रब्बानी मुस्तफा खान ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका निधन आज दोपहर तकरीबन 12 से 12.15 बजे के बीच हुआ है। उल्लेखनीय है कि उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान को 1991 में पद्मश्री, 2006 में पद्म भूषण और 2018 में पद्म भूषण पुरस्कारों से नवाजा गया था। संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें शाम 7.30 बजे सांताक्रूज कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।


RELATED NEWS
Leave a Comment.