National News
Delhi Weather : सर्दी का सितम जारी, सफदरजंग में दर्ज किया गया 6.9 डिग्री तापमान, घने कोहरे से लोग परेशान 19-Jan-2021
नई दिल्ली। दिल्ली में कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है। सर्दी का सितम अपने जोरो पर है। कड़ाके की ठंड के साथ देश की राजधानी में घना कोहरा (Fogg) छाया रहा। पूरे उत्तर भारत सर्दी का सितम जारी है। दिल्ली में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को सुबह दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। सफदरजंग में 6.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, आज सुबह 5:30 बजे, पालम और सफदरजंग में 10.2 डिग्री और 8.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।


RELATED NEWS
Leave a Comment.