National News
खुद को गूगल का मैनेजर बताकर 50 से ज्यादा लड़कियों से बनाया संबंध, मैट्रीमोनियल वेबसाइट के आड़ में करता था धोखाधड़ी 19-Jan-2021
अहमदाबाद। गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी जालसाजी के जाल में एक-दो नहीं बल्कि 50 से ज्यादा लड़कियों को फंसाया। आरोपी ने इन लड़कियों के साथ धोखाधड़ी कर पैसों की लूट ही नहीं, बल्कि उनका शारीरिक शोषण भी किया। एक पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हाई प्रोफाइल लड़कियों से गूगल के एचआर मैनेजर के तौर पर मिलता था। मिली जानकारी के अनुसार, संदीप शंभुनाथ मिश्रा नाम के युवक ने जालसाजी के लिए एक नया तरीका अपनाया था। उसने मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर अलग अलग नामों से आईडी बना रखी थी। उसने गूगल के एचआर मैनेजर के तौर पर खुद को रजिस्टर करवा रखा था। उसने खुद की सालाना सैलरी 40 लाख बताई थी। साथ ही उसने बताया था कि आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए पास आउट है। इसके साथ ही उसने एक फर्जी डिग्री भी बनवा रखी थी।


RELATED NEWS
Leave a Comment.