National News
कृषि कानून के विरोध में आज युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पूर्व सीएम रमन सिंह के बंगले का करेंगे घेराव 22-Jan-2021
रायपुर। भाजपा के जेल भरो आंदोलन के जवाब में युवा कांग्रेस भी आज ही केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता दोपहर एक बजे आकाशवाणी चैक से मौलश्री विहार तक रैली निकालेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बंगले का घेराव करेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस सरकार के चार दिग्गज मंत्री आज पत्रकार वार्ता करेंगे। कृषि मंत्री रविंद्र चैबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखेंगे।


RELATED NEWS
Leave a Comment.