National News
26 जनवरी पर ना करें प्लास्टिक के “तिरंगे” का इस्तेमाल, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी 23-Jan-2021
नईदिल्लीः गणतंत्र दिवस में इस बार प्लास्टिक के झंडे के प्रयोग पर केनद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रतिबंध लगा दी है। इस संबंध में उन्होंने एडवाइजरी भी जारी कि है। जारी एडवाइजरी के अनुसार उन्होंने कहा कि कागज व कपड़ो के बने झंडों का इस्तेमाल करे। इसके साथ राज्य सरकार व जिला प्रशासन को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कपड़ों व कागज से बने झंडों के इस्तेमाल के बारे में समाज में जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने और ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए निजी रूप से उन्हें डिस्पोज के लिए प्रेरित करने को कहा है। एडवाइजरी में खासतौर पर आम जानता से अपील की गई है कि वे प्लास्टिक से बने झंडे का प्रयोग न करें। साथ ही सरकार व प्रशासन को फ्लैग कोड ऑफ इंडिया का सम्मान करते हुए उसके नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्रेरित करने का निर्देश भी दिया गया है। बायोडिग्रेडेबल नहीं होते प्लास्टिक से बने झंडे, डिस्पोज करने में परेशानी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों के अवसरों पर, कागज के झंडे के स्थान पर प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय झंडे का इस्तेमाल किया जा रहा है। क्योंकि प्लास्टिक से बने झंडे बायोडिग्रेडेबल नहीं होते हैं, इसलिए ये लंबे समय तक खत्म नहीं होते हैं। वहीं प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वज को गरिमा के साथ डिस्पोज करना एक समस्या है। गणतंत्र दिवस हो या स्वतंत्रता दिवस। इन सभी मौके पर प्लास्टिक के झंडे काफी मात्रा में प्रयोग किए जाते है। यहां तक की प्रयोग के बाद उसे सड़कों पर भी फेंक दिया जाता हैं। जिससे एक ओर तिरंगे का भी अपमान होता है तो वहीं दूसरी ओर प्लास्टिक से बने झंडे के बायोडिग्रेडेबल नहीं होने के कारण डिस्पोज नहीं किया जा पाता है। जिससे पर्यावरण को भी नुकसान होता है। तिरंगे के अपमान करने पर तीन साल तक जेल भारतीय ध्वज संहिता, 2002 के प्रावधानों के तहत जनता द्वारा केवल कागज के झंडे का उपयोग किया जाए और झंडे को जमीन पर फेंका न जाए। साथ ही द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट, 1971 की धारा 2 के अनुसार जो कोई भी सार्वजनिक स्थान पर तिरंगे का अपमान करता पाया गया तो उसे 3 साल तक के लिए जेल और भारी जुर्माना भी लग सकता है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि तिरंगे का अपमान किया तो कार्रवाई भी तय है। इसलिए सभी इसका सम्मान करें।


RELATED NEWS
Leave a Comment.