State News
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर कुशल क्षेम पूछा 28-Jan-2021

                                                                               कांकेर जिले के विकास हेतु सहभागिता निभाने किया उत्साहवर्धन 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के प्रवास के दौरान आज जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनका कुशल क्षेम पूछा और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने विश्राम गृह कांकेर में प्रशासनिक, पुलिस और विभागीय अधिकारियों से पारिवारिक वातावरण से रुबरु चर्चा-करते हुए उनके घर-परिवार के बारे में पूछा। उन्हांेने अधिकारियों को छेरछेरा पुन्नी की बधाई दी तथा अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि छेरछेरा पुन्नी से हमें अहंकार को त्यागने की शिक्षा मिलती है। परिचय का आरंभ कलेक्टर  चन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक  एमआर अहिरे से हुआ, इसके बाद अन्य अधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए घर-परिवार के बारे मे अवगत कराया।
        इस दौरान  कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री  गुरू रूद्र कुमार, संसदीय सचिव एवं विधायक शिशुपाल शोरी, विधायक अतागढ़ अनूप नाग, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार  राजेश तिवारी, कमिश्नर बस्तर संभाग जी.आर.चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक  सुंदरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक  विनीत खन्ना, वनमण्डलाधिकारी कांकेर अरविंद पीएम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।



RELATED NEWS
Leave a Comment.