State News
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया अवलोकन 28-Jan-2021

 मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कांकेर प्रवास के दूसरे दिन आज प्रदेश के नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने वाली छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना द्वारा संचालित शासकीय नरहरदेव इंग्लिश मीडियम स्कूल का अवलोकन किया। हिंदी भाषी राज्य के छात्रों की प्रतिभा निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के काबिल बनाने के उद्देश्य से अंग्रेजी मीडियम में अध्ययन-अध्यापन को बढ़ावा देने के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत की गई है।
इस दौरान उन्होंने स्कूल के विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों तथा शिक्षकों से चर्चा की तथा शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। अवलोकन के दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत की। बच्चों ने मुख्यमंत्री से अंग्रेजी में बातचीत की तथा उन्हें पोयम भी सुनायें। मुख्यमंत्री ने प्रयोगशाला में सूक्ष्मदर्शी यंत्र का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने डिजिटल क्लास रूम में बच्चों को पढ़ते देख अपने पढ़ाई के दिनों को याद करते हुए कहा हम ब्लैक बोर्ड डस्टर में पढ़ने वाले लेकिन अब हमारे युवा पीढ़ी डिजिटल क्लास रूम से पढ़ेंगे।

 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल बच्चों के साथ खेले बैडमिंटन

इस दौरान मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ बैडमिंटन खेले तथा बच्चों के अनुरोध पर सेल्फी भी लिए। इस अवसर पर कांकेर जिले के प्रभारी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं वन मंत्री  मो. अकबर, आबकारी एवं उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष  मनोज सिंह मण्डावी, संसदीय सचिव  शिशुपाल शोरी, कोण्डागांव विधायक  मोहन मरकाम, अंतागढ़ विधायक  अनूप नाग, केशकाल विधायक संतराम नेताम, मुख्यमंत्री के सलाहका राजेश तिवारी, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य  नितिन पोटाई, कलेक्टर  चन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक  एम.आर. अहिरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 

अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना के लिए पालकों ने माना आभार

मुख्यमंत्री ने अवलोकन के दौरान पालकों के साथ संवाद किया। स्कूल के बारे में पूछे जाने पर पालक  वीरेंद्र पांडेय,  रेखराम साहू तथा श्री रणजीत सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना हम मध्यम वर्गीय परिवार के लिए बहुत ही अच्छी योजना है। निजी विद्यालयों के फीस से परेशान पालको ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री का आभार माना। मुख्यमंत्री  से स्कूल के स्टाॅफ, स्कूल स्टाॅफ के पालक तथा बच्चो ने भी बातचीत किया।
  मुख्यमंत्री ने पालको से संवाद करते हुए कहा कि अंग्रेजी मीडियम में अध्ययन-अध्यापन को बढ़ावा देने के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत की गई है। प्रथम चरण में राज्य में 52 इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू कर दिए गए हैं। आगामी शिक्षा सत्र से 100 और नए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे। अंत मे मुख्यमंत्री ने सभी को छेरछेरा पर्व की बधाई दी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना द्वारा संचालित शासकीय नरहरदेव इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा देने सर्व सुविधा युक्त अध्यापन कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, सुसज्जित कम्प्यूटर लैब, इंग्लिश लैग्वेज लैब, साईस लैब, संगीत कक्ष, हेल्थ केयर कक्ष, खेल मैदान, बालक एवं बालिका छात्रावास, दिव्यांग बच्चों के लिए बाधा रहित रैम्प एवं रैलिंग, एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रास, वाई-फाई युक्त परिसर तथा बच्चों के लिए सुसज्जित हाॅल और स्मार्ट क्लास प्रोजेक्टर की भी व्यवस्था की गई है।  



RELATED NEWS
Leave a Comment.