State News
BIG BREAKING : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक घायल 24-Feb-2021
नारायणपुर : जिले में जंगलों में आज रक बार फिर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस घटना में दो जवान शहीद हो गए है। वहीं एक जवान की घायल हो गया है। घायल जवान को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। ये घटनाएं तीन अलग अलग जगहों पर हुई है। इस घटना की पुष्टि एएसपी नीरज चंद्राकर ने की है। मिली जानकारी के अनुसार जिला बल, डीआरजी और आईटीबीपी के जवानों की टीम सर्चिंग के लिए सुबह अबूझमाड़ के काकुर इलाके में निकली हुई थी। इसी दौरान जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। वहीं, सोनपुर मार्ग पर हुए आईईडी ब्लास्ट में एक अन्य जवान शहीद हो गए।


RELATED NEWS
Leave a Comment.