National News
प्रियंका गांधी वाड्रा एक मार्च से करेंगी चुनाव प्रचार 28-Feb-2021

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद अब विभिन्न राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। हर तरफ चुनावी गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं, जिसमें नेताओं के दौरे भी बढ़ने लगे हैं। फिलहाल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार के लिए असम पहुंचने वाली हैं। कांग्रेस की बड़ी नेता प्रियंका एक मार्च को असम पहुंचेंगी। यहां वे विधानसभा चुनाव के अपने उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका सबसे पहले गुवाहाटी स्थित कामख्या मंदिर पहुंचेंगी और उसके बाद अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी। वाड्रा तेजपुर समेत असम के कई शहरों में प्रचार करेंगी और फिर दो मार्च को एक रैली को संबोधित करेंगी। वे राज्य में दो दिन गुजारेंगी।

प्रियंका जहां उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में अधिक सक्रिय हैं वहीं उनके भाई और सांसद राहुल गांधी दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनावी मोर्चे पर लगे हुए हैं। राहुल इन क्षेत्रों में तेजी से चुनावी गतिविधियां कर रहे हैं और अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।



RELATED NEWS
Leave a Comment.