State News
BIG BREAKING : पुलिस को मिली बड़ी सफलता... 5 किलो वजनी IED बम बरामद 16-Apr-2021
दंतेवाड़ा:- जवानों को नुकसान पहुँचाने लगाए गए 5 किलो के प्रेशर IED जवानों ने बरामद कर लिया है। कटेकल्याण ब्लॉक के तुमकपाल और टेटम के बीच यह IED बरामद किया गया है। पुलिस कप्तान अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्रामीणों के निशानदेही पर यह बम बरामद किया गया है। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुचाने के लिए नक्सलियो ने लगाया था समय रहते आईईडी निकाल एक बड़ी घटना टल गई है। जिले के पुलिस कप्तान डॉक्टर अभिषेक पल्लव के कुशल मार्गदर्शन मे लगातार सर्च अभियान को तेज कर दी गई है। प्रत्येक दिन मुस्तैदी से सर्चिंग करते हुए कई आईडी को डिफ्यूज किया जा रहा है जवानों के हौसले बुलंद होने के कारण नक्सली अपने नापाक मंसूबों को पूरा कर पाने में असफल हो रहे हैं।


RELATED NEWS
Leave a Comment.