Sports News
IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया 19-Apr-2021
मुंबई। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के 92 रन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने रविवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 11वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को छह विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 195 रन का स्कोर बनाया, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 10 गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है और टीम के अब चार अंक हो गए हैं और वह तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान लोकेश राहुल के जन्मदिन पर उनकी टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। मुंबई से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को शिखर और पृथ्वी शॉ (32) ने पहले विकेट के लिए 33 गेंदों पर 59 रन की साझेदारी करके टीम को अच्छी शुरुआत दी। शॉ ने 17 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए। शॉ को अर्शदीप सिंह ने आउट किया।


RELATED NEWS
Leave a Comment.