National News
BIG BREAKING : ऑक्सीजन की कमी से 5 मरीजों की मौत, मचा हड़कंप, 4 थानों के पुलिस ने संभाला मोर्चा 23-Apr-2021
जबलपुरः देश के कई राज्यों में कोरोना काल के बीच ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है। ऑक्सीजन नहीं मिलने से कई मरीजों की मौत हो गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित एक गैलेक्सी हाॅस्पिटल में ऑक्सीजन खत्म होने से 5 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। बवाल होते देख डाॅ समेत हाॅस्पिटल स्टाॅफ वहां से भाग गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सीएसपी, टीआई समेत 4 थानों की पुलिस ने माहौल को शांत कराया। मृतकों में प्रमिला तिवारी, गौतम तिवारी,आनंद शर्मा, गोमती राय और डॉ देवेन्द्र कुरारिया शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, बवाल बढ़ता देख हॉस्पिटल से डॉक्टर और स्टाफ भाग गए। दूसरी ओर, हंगामा कर रहे लोगों को काबू करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस खुद सिलेंडर लेकर अस्पताल पहुंची। CSP, टीआई सहित 4 थानों की पुलिस ने इलाके को घेर लिया।


RELATED NEWS
Leave a Comment.