Top Story
भेंट-मुलाकात में उमड़ा लोगों का जनसैलाब भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार के प्रति लोगों के विश्वास और आस्था का जीताजागता सबूत 03-Jul-2019
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता से भारतीय जनता पार्टी बौखलायी रायपुर/03 जुलाई 2019। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जनसामान्य से सीधे संवाद स्थापित करने और जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किये गए जन चौपाल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को कांग्रेस जनता के लिये बड़ी राहत बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग भरोसे के साथ मुख्यमंत्री निवास अपनी समस्यायों के निराकरण के लिये पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पूरी तन्मयता और संवेदनशीलता के साथ लोगो की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। भेंट-मुलाकात में उमड़ा लोगों का जनसैलाब भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार के प्रति लोगों के विश्वास और आस्था का जीताजागता सबूत है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता से भारतीय जनता पार्टी बौखला गयी है। बौखलाहट में भाजपा के नेता मुख्यमंत्री की इस सार्थक पहल के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर अनावश्यक मीनमेख निकाल रहे है। छत्तीसगढ़ की जनता ने इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के सामंती जनदर्शन के कार्यक्रम को भी देखा है। रमन सिंह के जनदर्शन कार्यक्रम कहने को तो जनता से सीधे मुलाकात का बताया जाता था लेकिन इसके लिए जनता को तीन दिन पहले नाम लिखवा कर समय लेना पड़ता है तभी लोग रमन सिंह के जनदर्शन के कार्यक्रम में शामिल हो पाते थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात के कार्यक्रम में कोई भी नागरिक सीधे मुख्यमंत्री से मिल कर अपनी समस्याएं बता सकता है। भाजपा की सरकार और उसके मुखिया के जनदर्शन में जनता की समस्याओं का निराकरण करने के बजाय आत्मप्रचार विज्ञापन और भोंडा प्रचार था। भाजपा सरकार द्वारा ग्राम सुराज नगर सुराज सहित अनेक आयोजन कर जनता से आवेदन तो लिये जाते थे, लेकिन जनता के आवेदनों का निराकरण नही होता था जनता से प्राप्त आवेदनों को डस्टबिन में डाल दिया जाता था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आडम्बरों से परे सादगीपूर्ण प्रभावी भेंट मुलाकात का कार्यक्रम कर जनता का भरोसा जीता है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.