National News
West Bengal: बंगाल हिंसा पर नड्डा ने ममता बनर्जी की लगाई क्लास, कहा-इतनी असहिष्णुता हमने आज तक… 04-May-2021
नई दिल्ली। भले ही पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं, लेकिन राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है। ममता बनर्जी की सरकार बनते ही कार्यकर्ताओं ने आतंक मचाना शुरू कर दिया, कहीं भाजपा दफ्तरों को आग के हवाले कर दिया, तो कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में आग लगा दी। इतना ही नहीं कहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या भी कर दी। इसी बीच मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे। नड्डा पश्चिम बंगाल में हिंसा का जायज़ा लेने के लिए राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं। बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा को लेकर उन्होंने ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है। JP Nadda Nalanda Rally मीडिया से बात करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद जो घटनाएं देखने और सुनने को मिली हैं वो हमें हतप्रभ करती हैं, चिंता में डालती हैं। ऐसी घटनाएं भारत विभाजन के समय मैंने सुनी थी, लेकिन आजाद भारत में चुनाव नतीजों के बाद इतनी असहिष्णुता हमने आज तक नहीं देखी।


RELATED NEWS
Leave a Comment.