National News
वरमाला पहनाने से पहले दुल्हन ​ने किया ऐसा सवाल, नहीं बता पाया दुल्हा तो वापस लौटी बारात, जानें क्या है पूरा माजरा 10-May-2021
उत्तरप्रदेश : दुल्हा अपने शादी को लेकर बेहद ही खुश नजर आते है। वहीं दूसरी ओर दुल्हन भी काफी खुश रहती है। लेकिन कई बार दोनों के बीच कुछ ऐसी ही बात हो जाती है जिससे शादी तक टूट जाती है। ठीक ऐसा ही एक मामला उत्तरप्रदेश से सामने आया है। जहां स्टेज पर दुल्हन वरमाला पहनाते दुल्हे से अजीबो गरीब सवाल की। दुल्हा सवाल का जवाब नहीं दे पाया तो दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला यूपी के महोबा जिले का है। यहां खरेला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुत्री की शादी पनवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। 30 अप्रैल की रात बारात लड़की पक्ष के दरवाजे पहुंची, इस दौरान बारातियों की खूब खातिरदारी हुई।इसी बीच जयमाल कार्यक्रम के दौरान दूल्हा अजीब हरकतें करने लगा, ये सब दुल्हन देख रही थी। दुल्हन ने जयमाला डालने से पहले दूल्हे से एक सवाल कर डाला. उसने कहा कि अगर वो इस सवाल का जवाब देगा तभी वो शादी करेगी। अगर जवाब नहीं दे पाया तो शादी नहीं करेगी। दरअसल, दुल्हन ने दूल्हे से दो का पहाड़ा सुनाने को कहा. दूल्हन के सवाल के बाद दूल्हे को तो पहले कुछ समझ नहीं आया। इसके बाद वह इधर-उधर देखने लगा और उसकी पोल खुल गई। फिर दुल्हन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से इनकार कर दिया और वरमाला नहीं पहनाया। दुल्हन ने साफ मना कर दिया कि वह इससे शादी नहीं करेगी। इतना सुनते ही बारातियों के पांव से जमीन खिसक गई। खुशी का माहौल पूरा तनाव में बदल गया। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या निर्णय लिया जाए। दुल्हन ने कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं कर सकती, जिसे गणित की मूल बातें भी पता नहीं हैं।


RELATED NEWS
Leave a Comment.