Top Story
पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस पर लगाए आरोप 25-May-2021
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जिन्होंने 15 साल तक इस प्रदेश में राज किया जिनके हर निर्देश का पालन ज़िम्मेदारी पूर्वक प्रदेश की पुलिस ने किया | जिन के शासनकाल में नक्सलियों की लड़ाई में अनेक पुलिस वाले अफसर एवं सिपाही शहीद हुए| अनेक पुलिस के जवानों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने के दौरान विभिन्न घटनाओं में अपने प्राणों की आहुति दी - पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ पुलिस का आका बताया | छत्तीसगढ़ पुलिस विगत 2 वर्षों में अपने राजनीतिक आकाओं को प्रसन्न करने के लिए एक के बाद एक झूठी राजनीतिक एवं व्यक्तिगत विद्वेष पूर्ण FIR दर्ज कर रही है, जिस पर विभिन्न न्यायालयों द्वारा समय समय पर हस्तक्षेप पर रोक लगाई गई है | यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने 24 मई को पुलिस को लिखित में दिए बयान में कहीं है | अब सवाल यह उठता है कि जो डॉक्टर रमन सिंह प्रदेश में 15 सालों तक मुख्यमंत्री रहे , पुलिस की कार्यप्रणाली को उन्होंने देखा समझा और उनसे कानून व्यवस्था का पालन करवाया , सत्ता बदलने के बाद कांग्रेस की सरकार आने के बाद 15 सालों के मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की पुलिस को झूठी राजनीतिक एवं व्यक्तिगत f.i.r. करने वाला बताकर अपमान किया है | क्या 15 साल के कार्यकाल में उन्हें पुलिस की कोई भी कमी नजर नहीं आई थी ? - 15 सालों तक इसी छत्तीसगढ़ पुलिस की वे तारीफ करते रहे क्यों ? सत्ता जाने के बाद वही 15 सालों वाली छत्तीसगढ़ पुलिस के राजनीतिक आका कहां से आ गए ? क्या यह माना जाए कि पिछले 15 सालों में छत्तीसगढ़ पुलिस के राजनीतिक आका डॉ रमन सिंह थे ? छत्तीसगढ़ पुलिस एवं छत्तीसगढ़ के हर विभाग के अधिकारी - कर्मचारी सत्तारूढ़ पार्टी के अधीन रहते हैं, क्या यह डॉ रमन सिंह को मालूम नहीं ?


RELATED NEWS
Leave a Comment.