State News
उर्वरकों का संतुलित उपयोग विषय पर कार्यशाला का आयोजन 18-Jun-2021

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में शुक्रवार को उर्वरकों का संतुलित उपयोग विषय पर आॅनलाईन कृषक गोष्ठी सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मण्डावी द्वारा कृषकों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग करने की सलाह दी गई तथा जैविक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र के दौरान केन्द्र के वैज्ञानिक डाॅ. कोमल सिंह केराम ने कृषकों को पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व, रासायनिक उर्वरकों की सही पहचान, 4 आर पद्धति द्वारा उर्वरकों का उचित अनुमोदन, मृदा परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य पत्रक की उपयोगिता, फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी, वैज्ञानिक हेमन्त भुआर्य ने टपक सिंचाई एवं फर्टिगेशन की जानकारी दी एवं वैज्ञानिक डाॅ सी. एल. ठाकुर ने जैविक खाद बनाने की विधि पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में 58 प्रगतिशील कृषक, कृषि आदान विक्रेता एवं विद्यार्थी ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख साथ ही समस्त वैज्ञानिकगण सम्मिलित हुए।   



RELATED NEWS
Leave a Comment.