State News
उड़न सिख मिल्खा सिंह का निधन - छत्तीसगढ़ सिक्ख आॅफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन किया दुख व्यक्त 19-Jun-2021

उड़न सिख के नाम से प्रख्यात महान धावक की कमी कभी भूल नहीं पायेगा - छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह (डपसाीं ैपदही)का कोरोना (ब्वतवदं)से 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें बीते दिन उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। खबरों के मुताबिक उन्हें फिर बुखार आ गया था और उनका ऑक्सीजन लेवल भी काफी कम हो गया था। 91 साल के मिल्खा सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए थे जिसके बाद अब उनका निधन हो गया है। भारतीयों के दिलों में मिल्खा सिंह के लिए खास जगह थी। उन्होंने लोगों को अपने व्यक्तिव से प्रेरित किया। छत्तीसगढ़ सिक्ख आॅफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक जीएस भामरा ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा विश्व उड़न सिख के नाम से प्रख्यात महान धावक की कमी कभी भूल नहीं पायेगा -

एशियाई खेलों के चार बार स्वर्ण पदक विजेता

चार बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा ने 1958 राष्ट्रमंडल खेलों में भी पीला तमगा हासिल किया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हालांकि 1960 के रोम ओलंपिक में था जिसमें वह 400 मीटर फाइनल में चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 1956 और 1964 ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 1959 में पद्मश्री से नवाजा गया था ।

छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव दीप सिंह जबल,  अवतार सिंह प्लाहा, जे एस जबल, कुलदीप सिंह छाबड़ा,जगपाल सिंह, तेजपाल सिंह हंसपाल, अमोलक सिंह सहित सभी सदस्यों ने उनके निधन को देश के महान खिलाड़ी की महान क्षति बताया - 

 



RELATED NEWS
Leave a Comment.