National News
Rahul Gandhi: 51 साल के हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, Congress Party ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना रही जन्मदिन 19-Jun-2021
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते उन्होंने इस साल भी जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि उनके जन्मदिन के मौके पर किसी तरह के जश्न का आयोजन न किया जाए। वहीं इससे जुड़ी कोई होर्डिंग, बैनर या पोस्टर न लगाएं, बल्कि आम लोगों की मदद करें। वहीं उनके जन्मदिन पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ और भारतीय युवा कांग्रेस ने लोगों के लिए अपने कार्यालय में मुफ्त कोविड टीकाकरण अभियान आयोजित करने की योजना बनाई है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के मुताबिक संगठन 19 जून को राहुल गांधी के जन्मदिन पर निशुल्क टीकाकरण अभियान चला रहा है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.