Rajdhani
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोजन वितरण किया 19-Jun-2021

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने DKS सुपर स्पेसलिस्ट अस्पताल में जरुरतमंदों को भोजन वितरण किया। कोविड प्रोटोकॉल के कारण कार्यकर्ताओं ने किसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन न कर केवल सेवाकार्य किया गया। 

जनसेवा कांग्रेस की पहचान-मो. सिद्दीक

कार्यक्रम के आयोजक संयुक्त महांमत्री  रायपुर मो. सिद्दीक ने कहा जनसेवा कांग्रेस की पहचान है। आजादी की लड़ाई से लेकर आजतक कांग्रेस ने जनहित के लिए कार्य किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेवा की इस परंपरा को कायम रखा है, वह हर मोर्चे पर जनता के लिए संघर्ष व लड़ाई लड़ते हैं। इसलिए उनके जन्मदिन पर आम जनता की सेवा की जा रही है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ल , महामंत्री पंकज शर्मा,महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, सचिव शारिक रईस खान,अमरजीत चावला, कमल नारायण,सचिव महमूद अली ,राजू अली ,शमीम अख्तर ,जिला उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर ,मनोज दुबे, जावेद दद्दा,जावेद नकवी,सागर वकड़े,सलमान खान,नवीन लाजरस, अनिल महोरे, आनंद पांचाल,मोहम्मद सोहेल ,आलम ,सरफराज,सहित कई कांग्रेसजन इस अवसर पर मौजूद थे।



RELATED NEWS
Leave a Comment.