National News
पंचतत्व में विलीन हुए ‘रफ्तार के बादशाह’ : नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पत्नी के दाह संस्कार में भी नहीं हो सके थे शामिल 20-Jun-2021
नई दिल्ली। ‘रफ्तार के बादशाह’ धावक मिल्खा सिंह पंचतत्व में विलीन हो गये। उनका चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। मिल्खा सिंह ने 91 साल की उम्र में चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी पत्नी निर्मला सिंह का भी देहांत इसी सप्ताह हुआ था। मिल्खा सिंह अपनी पत्नी की अंतिम संस्कार में स्वास्थ्य खराब होने के चलते शामिल नहीं हो सके थे। आखिरकार मिल्खा सिंह कोरोना से जिंदगी की जंग हार गये। बीते दिनों ही मिल्खा सिंह कोरोना निगेटिव हुए थे, लेकिन अचानक से उनकी तबीयत नाजुक होने लगी इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनका निधन हो गया।


RELATED NEWS
Leave a Comment.