Top Story
CG 24 News की खबर का असर - बिलासपुर जेल अधीक्षक नियुक्त 01-Jul-2021

एस एस तिग्गा होंगे बिलासपुर जेल अधीक्षक

मुख्यालय ने जारी किया नियुक्ति आदेश - संतोष मिश्रा के सेवा निवृत्त होने के बाद से पद था रिक्त

प्रशासनिक कार्य अब हो सकेंगे सुचारू रूप से संचालित

बिलासपुर : सीजी 24 न्यूज़ ने लगातार उठाया था बिलासपुर जेल अधीक्षक के रिक्त पद पर सवाल | विदित हो कि केंद्रीय जेल अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्त हो जाने के पश्चात बिलासपुर केंद्रीय जेल में जेल अधीक्षक का पद कई महीनों से रिक्त था, जिसके बाद से बिलासपुर केंद्रीय जेल मानो भगवान भरोसे ही चल रहा था | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर केंद्रिय जेल अधीक्षक के खाली पद पर एकल नाम आर आर राय पर विचार किया जा रहा था जिसे मुख्यालय ने खारिज करते हुए जेल मुख्यालय द्वारा आदेश जारी कर एस एस तिग्गा को जेल अधीक्षक नियुक्त किया गया है | जेल अधीक्षक की नियुक्ति के बाद जेल का प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा | मन्नू मनिकीपुरी संवाददाता बिलासपुर



RELATED NEWS
Leave a Comment.