State News
राजधानी और न्यायधानी के बाद इन जिलों में अनलॉक की नई गाइडलाइन जारी, रात 10 बजे तक खुल सकेंगी दुकाने 17-Jul-2021
जांजगीर/ महासमुंद। कोरोना के मामलो में गिरावट होते ही पुरे प्रदेश अनलॉक की प्रक्रिया जोरो से जारी है। वहीँ राजधानी और न्यायधानी के बाद जांजगीर और महासमुंद में व्यापारी अब रात 10 बजे तक दुकानें खोल सकेंगे। इससे पहले रात 8 बजे तक ही दुकानें खुलने की अनुमति थी। जांजगीर में नाइट कर्फ्यू भी खत्म कर दिया गया है। हालांकि, महासमुंद में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक यह जारी रहेगा। जांजगीर कोरोना संक्रमण की दर फिर से बढ़ी है। इन गतिविधियों को मिली छूट दोनों जिलों के कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार की स्थायी और अस्थायी दुकानें, शॉपिंग मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सुपर मार्केट, फल व सब्जी मंडी, बाजार, अनाज मंडी, क्लब, मदिरा दुकानें, ठेला, चौपाटी, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पॉ, पार्क, जिम होटल, रेस्टोरेंट अपने निर्धारित समय तक खोले जा सकेंगे। अब तक मिली इतनी छूट, जानिए क्या हैं कोरोना प्रोटोकॉल कोचिंग सेंटर्स पहले ही खोले जा चुके हैं। सब्जी मंडी, बाजार, अनाज की मंडियां, शोरूम, शराब की दुकानें, ठेला चौपाटी, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पॉ, पार्क, भी खुल रहे हैं वॉटर पार्क, थीम पार्क, सिनेमा हॉल, थिएटर, स्विमिंग पूल, कानन पेंडारी जू आम लोगों के लिए खुल गए हैं। रात 10 बजे तक खुलेंगे रेस्टोरेंट रात 10 बजे तक होटल या रेस्टोरेंट से अब ऑनलाइन पार्सल के अलावा, काउंटर से पार्सल भी लिया जा सकेगा। सिटिंग कैपेसिटी का 50 प्रतिशत लोग यहां बैठकर खा सकेंगे। मैरिज हॉल में 50 लोगों की अनुमति कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते होटल या मैरिज हॉल में अब 10 की जगह 50 लोगों की मौजूदगी में शादी के कार्यक्रम हो सकेंगे।अंतिम यात्रा में अब 10 की जगह 20 लोग इकट्ठा हो सकेंगे। बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रदेश में एक बार फिर संक्रमण के केस बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा 32 मामले जांजगीर में ही सामने आए थे। इसके अलावा बिलासपुर में 25 पॉजिटिव मिले थे। वहीं, महासमुंद भी केस बढ़े हैं।


RELATED NEWS
Leave a Comment.