Top Story
राज्य सरकार ने चार शासकीय स्कूलों का किया नामकरण -
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी अलग-अलग आदेशों में चार शासकीय स्कूलों का नामकरण किया है। इनमें से दो स्कूलों का नामकरण क्रमशः स्वामी विवेकानंद और वीरांगना अवंती बाई के नाम और दो स्कूलों का नामकरण शहीदों के नाम पर किया गया है। राजनांदगांव जिले के ग्राम खपरी सिरदार (विकासखंड - छुईखदान) की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का नामकरण स्वामी विवेकानंद के नाम और छुईखदान विकासखंड के ही ग्राम जंगलपुर की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का नामकरण वीरांगना अवंती बाई के नाम पर किया गया है। दो अन्य आदेशों में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड मुख्यालय पलारी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का नामकरण वीर शहीद युगलकिशोर वर्मा के नाम पर तथा विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम बम्हणपुरी स्थित शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल का नामकरण शहीद नंदकुमार साहू के नाम पर करने की घोषणा की गई है।
More Photo
More Video
RELATED NEWS
-
*बजट - बजट - बजट - 2023 के बजट का विश्लेषण 01-Feb-2023
-
central बजट- 2023 01-Feb-2023
-
रेलवे अधिकारी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी 31-Jan-2023
-
-
राज्यपाल नाराज - CG 24 News की खबर की हुई पुष्टि 23-Jan-2023
-
-
-
-
-
Leave a Comment.