State News
छत्तीसगढ़: मंत्री सिंहदेव के समर्थन में उतरे कांग्रेसी, बड़ी संख्या में राजधानी पहुंच रहे कार्यकर्ता 28-Jul-2021
बलरामपुर। विधायक बृहस्पत सिंह के आरोपों के बाद अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थन में कांग्रेसी उतर आए हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंच रहे हैं। Ts singhdeo Latest news कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बृहस्पत सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब कांग्रेसी लगातार रायपुर की ओर रुख कर रहे हैं। सिंहदेव ने सीएम बघेल के साथ मीटिंग के बाद बयान दिया था कि उन्होंने अपना पक्ष रख दिया है। अब मुख्यमंत्री इस पर आज बयान देंगे। मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिव ने विधायक बृहस्पत सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विधायक बृहस्पत सिंह को नोटिस का जवाब 24 घंटे के भीतर देना होगा। नोटिस में पूछा गया कि किस आधार पर आपने मंत्री टीएस सिंहदेव पर आरोप लगाया? बता दें कि इससे पहले भी सीएम भूपेश बघेल और मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच इस मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं, बैठक के बाद सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसके बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही जानकारी देंगे। उन्होंने आगे कहा कि बैठक में उन्होंने अपना पक्ष रख दिया है। वहीं मामला सुलझने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि अब यह विषय भविष्य के गर्भ में हैं। बता दें कि सदन में चर्चा के दौरान बृहस्पत सिंह के आरोपों के बाद मंत्री सिंहदेव सदन से बाहर निकल गए। बाहर जाते-जाते उन्होंने अपने बयानों के साथ सरकार पर कई सवाल खड़ा कर दिए।


RELATED NEWS
Leave a Comment.