State News
बिलासपुर : प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी ने किया पद भार ग्रहण 28-Jul-2021
मन्नू मनिकपुरी संवाददाता: बिलासपुर: प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का चुनाव उल्लास और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मतदान के जरिये हुआ था नई कार्यकारिणी में वीरेन्द्र गहवई अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे। उपाध्यक्ष विनीत चौहान, सचिव इरशाद अली, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर एवं सह-सचिव भूपेश ओझा रहे तथा कार्यकारिणी सदस्य के एक पद पर रितु साहू का चुनाव किया गया था। इसी तारतम्य में आज प्रेस क्लब की कमान वीरेन्द्र गहवई ने अपने हांथ में लेते हुए पद भार ग्रहण किया। इस मौके पर सीजी 24 न्यूज़ संवाददाता मन्नू मानिकपुरी ने उन्हें व अन्य सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनसे पत्रकारों के हित में एकजुटता से कार्य करने की अपेक्षा की है।


RELATED NEWS
Leave a Comment.